वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान, जडेजा उपकप्तान, करुण नायर को नहीं मिला स्थान

Date:

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे। उप कप्तान की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई है। देवदत्त पडिक्कलअक्षर पटेल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। करुण नायर को स्थान नहीं मिला है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से होगा। उल्लेखनीय है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 100 टेस्ट मैच हुए हैं। भारत ने कुल 23 टेस्ट जीते हैं और वेस्टइंडीज को 30 में जीत मिली है। दोनों के बीच कुल 47 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार 9 टेस्ट सीरीज में हराया है। वेस्टइंडीज की टीम भारत से आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2002 में जीती थी।

ये है टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन, साई सुदर्शन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related