पश्चिम एशिया तनाव का असर: इंडिगो ने सात शहरों की उड़ानें 28 मार्च तक रोकीं;वहीं एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त उड़ानें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इंडिगो एयरलाइन ने दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात शहरों के लिए अपनी उड़ानें 28 मार्च तक निलंबित करने का फैसला किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
एयरलाइन की ओर से जारी बयान के अनुसार यह निर्णय संचालन योजनाओं में बदलाव के तहत लिया गया है। इसके मुताबिक 16 से 28 मार्च के बीच क्षेत्र के लिए कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी, जबकि कुछ गंतव्यों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
एयरलाइन ने कहा कि वह भू-राजनीतिक जोखिम, हवाई क्षेत्र पर पाबंदियां, हवाई अड्डों की सीमाएं, बढ़ती ईंधन और बीमा लागत तथा अन्य अनिश्चितताओं को देखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। वर्तमान हालात के अनुसार उड़ानों की क्षमता में भी बदलाव किया जा रहा है, ताकि जरूरी हवाई संपर्क बना रहे।
इन समायोजनों के तहत दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैरा, रस अल खैमा और शारजाह के लिए निर्धारित उड़ानें 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़े संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ने लगा है। इसी बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 15 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 72 निर्धारित और अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं।
एअर इंडिया के अनुसार दोनों एयरलाइंस संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए कुल 52 अतिरिक्त उड़ानें चला रही हैं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि लगभग 500 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उड़ानों के जरिए कतर से भारत और अन्य देशों के लिए रवाना हुए हैं।
उधर, एयर कनाडा ने भी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए टोरंटो से दुबई जाने वाली अपनी सभी उड़ानें एक मई तक निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित होने के बाद ही उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।



