एशिया कप की ट्रॉफी न लेकर भारत ने दिखा दी पाकिस्तान की औकात

Date:

एशिया कप में भारत-पाक मैच के जोरदार विरोध के बाद भी इस मैच का होना जरूरी था। पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बुरी तरह हराने वाले भारत ने क्रिकेट के मैदान में भी उसे जलील किया है। वह भी एक बार नहीं तीन-तीन बार। सबसे अहम रहा पाकिस्तान के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना। इस पर पूरे विश्व में बहस छिड़ी हुई है और यह संदेश साफ गया है कि भारत पाकिस्तान की करतूत न तो भूला है और न वह इसके लिए कभी माफ करेगा।

अब जबकि भारत ने एशिया कप जीत कर पाकिस्तान का बचा-खुचा घमंड भी चूर-चूर कर दिया है, इस मैच की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स लिखाखेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वहीभारत जीता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर लिखाभारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।

एशिया कप के मैच में पाकिस्तान के साथ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने पाक के किसी भी खिलाड़ी से हाथ न मिलाकर बहुत बड़ा संदेश दे दिया था। हद तो तब हो गई जब फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से यह ट्ऱॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारत ने यह फैसला पहले ही बता दिया था, लेकिन नकवी इसके बाद भी जानबूझकर स्टेज पर खड़े रहे। बाद में वे ट्रॉफी लेकर होटल चले गए।

भारतीय टीम के इस फैसले के बाद पूरे विश्व में हलचल मची हुई है, लेकिन भारत में इसकी तारीफ हो रही है। लोग इसकी तुलना ऑपरेशन सिंदूर से कर रहे हैं।

पाकिस्तानियों एक बार फिर सोच लो। तुम हमारे सामने न जंग के मैदान में न क्रिकेट के मैदान में टिक पाते हो, फिर अकड़ और घमंड कैसी?

अपनी ट्रॉफी तुम अपने पास रखो, हमारे लिए हमारी विजय ही काफी है।

हां, एक बात और…अब कभी हमसे टकराने की सोचना तो ऑपरेशन सिंदूर और यह एशिया कप याद कर लेना…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।

लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा सयाजी होटल, जो नमूने फेल हुए उनसे शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल इंदौर में खराब खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य खतरे में। 8 में से 5 नमूने फेल हुए।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।