👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोमवार सुबह एक रंगोली को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते हिंसक प्रदर्शन होने लगे। एक समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि उत्सव के दौरान बनाई गई एक रंगोली में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें पाई गईं। बताया जाता है कि अहिल्यानगर के मालीवाड़ा क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने पैगंबर मुहम्मद का नाम जमीन पर लिख दिया था। नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शहर के कोतवाली पुलिस स्टेशन के सामने आंदोलन करने पहुंचे। मुस्लमि समाज की शिकायत भी दर्ज कर ली गई। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए और तोफखाना थाने के अंतर्गत आने वाले कोटला क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस के समझाने के प्रयास के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी की। इसके जवाब में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर–बितर कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति है। मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है तथा 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सीएम फडणवीस ने साजिश बताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आहिल्हानगर में जो हुआ है ऐसा लगता है की ये साजिश है। राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही ह। जिस तरह के बोर्ड लर रहे हैं, ऐसा लग रहा जैसे सामाजिक तानाबाना खराब करने की कोशिश हो रही है। सीएम फडणवीस ने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कौन कर रहा है। दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।



