तेल-गैस संकट के बीच सरकार का बयान-देश में क्रूड ऑयल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी शुरू

Date:

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट जंग के कारण पूरे देश में एलपीजी संकट गहराया हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में क्रूड ऑयल पर्याप्त मात्रा में है। एलपीजी-सीएनजी की सप्लाई भी हो रही है।

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि कई राज्यों में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हमारे पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चल रहे हैं। सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन डोमेस्टिक यूजर को सप्लाई की जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी है। कई राज्यों ने कमर्शियल एलपीजी का वितरण शुरू कर दिया है। सरकार की प्राथमिकता है कि कमर्शियल एलपीजी पहले अस्पतालों और एजुकेशन संस्थानों को मुहैया कराए जाएं। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए भी राज्य सरकारें कार्रवाई कर रही हैं।

सुजाता शर्मा ने कहा कि जो भी लोग एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होना चाहते हैं वह कस्टमर केयर पर बात कर शिफ्ट कर सकते हैं। इसके ऑनलाइन विकल्प भी मौजूद हैं। पीएनजी कंपनी ने न्यू उपभोक्ताओं के लिए ऑफर भी जारी किया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।