जमानत के नाम पर कोर्ट को झांसा दे रहा है आसाराम, बनारस और अयोध्या में वीआईपी दर्शन से उठ रहे सवाल, आखिर किसने दी इसकी परमिशन?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बलात्कार के केस में जेल की सजा काट रहे आसाराम इन दिनों जमानत पर बाहर है। इस दौरान वह तीर्थयात्रा कर रहा है और वीआईपी सुविधा का भी लाभ ले रहा है। काशी विश्वनाथ में तो पूरे तामझाम के साथ उसने वीआईपी दर्शन किए। इतना ही नहीं वह अपने भक्तों को प्रवचन भी दे रहा है। अयोध्या में भी उसे वीआईपी के रूप में ट्रीट किया गया।

जमानत पर रिहा आसाराम ने रविवार शाम करीब 8 बजे वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वह लग्जरी गाड़ी से मंदिर पहुंचा था। बाद में व्हीलचेयर पर बैठकर वीआईपी गेट नंबर 4 से वह मंदिर के अंदर आया। 50 से अधिक पुलिसकर्मी घेरा बनाकर आसाराम को मंदिर के अंदर ले गए। आसाराम के मंदिर पहुंचने की जानकारी उसके अनुयायियों को लग गई थी। जब वह बाहर निकला तो बाहर लोग जमा हो गए।

बीच-बीच में प्रवचन भी देता है आसाराम

उल्लेखनीय है कि आसाराम को राजस्थान और गुजरात हाईकोर्ट को 6-6 महीने की अंतरिम जमानत मिली है। गुजरात हाईकोर्ट में जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान दलील दी गई थी कि आसाराम हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित है। कोर्ट ने जमानत की शर्तों में प्रवचन देने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन वह खुलेआम इसका उल्लंघन करता है। आसाराम, काशी में बड़ागांव के अनौरा स्थित आश्रम में ठहरा है। आसाराम ने व्यास पीठ से अनुयायियों को प्रवचन दिया। उनसे मुलाकात भी की।आश्रम प्रशासन ने सत्संग हॉल में प्रवेश करने वालों का मोबाइल जब्त करवा लिया था, ताकि कोई वीडिओ न बना सके।

अयोध्या में भी वीवीआईपी गेट से किए थे दर्शन

वाराणसी की तरह अयोध्या में भी आसाराम को वीवीआईपी सुविधा मिली थी। 11 मार्च को आसाराम ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। 3 वाहनों का काफिला आदि शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर पहुंचा और आसाराम को वीआईपी मेहमान की तरह रामलला के दर्शन कराए गए। इतना ही नहीं राममंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने उसे मंदिर के बारे में जानकारी भी दी। करीब 30 मिनट तक राममंदिर में बिताने के बाद आसाराम लक्ष्मण किला वापस आ गया था।

नर्क से बचने के लिए कर रहा है तीर्थयात्रा

बताया जा रहा है कि आसाराम नर्क में जाने से बचने के लिए तीर्थयात्रा कर रहा है। अयोध्या में उसने कहा भी था कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में 7 मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं। तीर्थ स्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है। शास्त्रों में अयोध्या को पहला स्थान है। मथुरा में रहने वाला व्यक्ति चाहे साधु के वेश में रहा हो, लेकिन साधु का दायित्व न निभाया हो, फिर भी वहां मृत्यु होने पर उसे नरक नहीं जाना पड़ता।

बड़ा सवाल-एक बलात्कारी को ऐसी सुविधा क्यों?

आसाराम को मिली वीआईपी सुविधा पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आम भक्तों को जहां घंटों लाइन में लगने के बाद भी रामलला या काशी विश्वनाथ के दर्शन नहीं होते, वहीं एक बलात्कारी को ऐसी सुविधा क्यों दी जा रही? जाने-अनजाने में कोई कुकर्मी भगवान के दरबार में चला जाए तो माफ किया जा सकता है, लेकिन कोर्ट से बलात्कार के आरोप में दोषी को आखिर कैसे भगवान के दरबार में जाने की अनुमति दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।