दार्जिलिंग में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन और पुल टूटने से 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

Date:

दार्जिलिंग। दार्जिलिंग में बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। यहां भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता भी हैं। सड़क यातायात प्रभावित है और कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग में पुल ढहने की घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इन घटनाओं पर चिन्ता जताई है। एक्स पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए पोस्ट में लिखा गयापश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई दुखद जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं बचाव एवं राहत कार्यों की सफलता की प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कई स्थानों पर भूस्खलन, लोहे का पुल ढहा

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण दुधिया में लोहे के पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सिलीगुड़ीदार्जिलिंग एसएच-12 सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। बताया जाता है कि सबसे बड़ा भूस्खलन मिरिकसुखियापोखरी रोड के पास हुआ। कई घर बह गए हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत अभियान चल रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कर्नाटक के तुमकुर जिला में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का गंभीर प्रकोप सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन के अनुसार, इस संक्रमण के कारण अब तक करीब 40 मोरों की मौत हो चुकी है।