नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने चीफ जस्टिस बीआर गवई के सामने जमकर हंगामा किया। उसने सीजेआई के सामने जूता निकालने की भी कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मी उसे बाहर निकालने लगे तो उसने सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा भी लगाया।
बताया जाता है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। इस घटना के बाद चीफ जस्टिस ने कोर्ट में उपस्थित वकीलों से काम जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से वह प्रभावित नहीं होते। उल्लेखनीय है कि सीजेआई गवई ने हाल ही में खजुराहो में भगवान विष्णु की सात फीट ऊंची मूर्ति को फिर से स्थापित करने से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए टिप्पणी की थी, जिसका काफी विरोध हुआ था। इस मामले से जुड़ी याचिका को खारिज करते हुए सीजेआई ने कहा कि जाओ और भगवान से ही कुछ करने के लिए कहो। तुम कहते हो कि तुम भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो। तो अब जाओ और प्रार्थना करो। यह एक पुरातात्विक स्थल है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को अनुमति वगैरह देनी होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
चीफ जस्टिस की इस टिप्पणी से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था और कई यूजर्स ने मुख्य न्यायाधीश पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। दो दिन बाद खुली अदालत में इस विवाद पर बोलते हुए, मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि उनका कोई अनादर करने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: वकील इसी बात से नाराज था।



