आज शरद पूर्णिमा पर कई अद्भुत संयोग, आसमान से बरसेगा अमृत, रोग मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए करें कुछ उपाय

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज शरद पूर्णिमा पर न केवल चांदनी रात होगी, बल्कि आसमान से अमृत भी बरसेगा। इस बार शरद पूर्णिमा पर कई योग भी बन रहे हैं। आज के दिन खीर खाने की परंपरा है। चांदनी रात में खीर बनाई जाती है और माना जाता है कि चंद्रमा से बरसा अमृत उसे औषधि बना देता है। आज के दिन पूजन करने से धन-धान्य में वृद्धि के साथ ही कई बीमारियों से मुक्ति भी मिलती है।

ज्योतिषियों के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा और यह 7 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसलिए धार्मिक दृष्टि से व्रत, पूजा और चंद्र दर्शन का शुभ समय 6 अक्टूबर की रात को ही रहेगा। इस वर्ष शरद पूर्णिमा का पर्व वृद्धि योग के संयोग में मनाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। शरद पूर्णिमा की रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक का समय अत्यंत शुभ है। इस दौरान चंद्रमा की किरणों में अमृत तत्व का प्रभाव सर्वाधिक रहता है। इस अवधि में पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होने के साथ ही लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

आज के दिन कर लें यह उपाय

आज के दिन रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन करना चाहिए। मंदिर में खीर आदि दान कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा में सुपारी का इस्तेमाल करें। बाद में सुपारी पर लाल धागा लपेट लें। अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन कर उसे अपने पैसे रखने वाली जगह पर रख लें। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शरद पूर्णिमा की रात को आप हनुमानजी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं, इससे घर में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। इससे भी सुख-शांति और समृद्धि आती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

खीर को जरूर दिखाएं चंद्रमा की रोशनी

आज की रात चांद से अमृत बरसता है। ऐसे में माना जाता है कि खुले आसमान के नीचे बना खीर अमृत समान हो जाता है। अगर ऐसा संभव न हो तो घर से खीर बनाकर उसे छत पर रख सकते हैं। इससे कई औषधीय तत्व उसमें आ जाते हैं। फिर भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। माना जाता है कि यह खीर दमा जैसी कई बीमारियों में फायदेमंद है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत की घटना सामने आई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर वन विभाग ने पूछताछ शुरू की है।

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, यात्रियों से की बात

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पराग्वे में बैंक संकट: राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने संभाली कमान

पराग्वे में बैंक संकट के कारण राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया और उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया। यूएनो बैंक के पतन से करोड़ों ग्राहक प्रभावित हुए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्वालियर के CMHO और OIC पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, 329 दिन की देरी पर सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने CMHO और OIC पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 329 दिन की देरी को जानबूझकर की गई सेटिंग माना।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखी। उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

धनुष ने राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं

धनुष ने राजनीति एंट्री की अफवाहों पर साफ कहा - मुझे सिर्फ भगवान, फैंस और जनता चलाते हैं। उन्होंने भाजपा समर्थन के दावों को खारिज किया।

राजनाथ सिंह ने दीपावली पर अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली पर अग्निवीरों को सेवा विस्तार का बड़ा तोहफा दिया। अब 75% जवानों को 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा।

इंदौर में नहीं चलेगा दिलजीत दोसांझ का पटियाला पैग’, प्रशासन ने सी 21 मॉल के मैनेजर को जारी किया नोटिस

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक लगाई गई है। 'पटियाला पैग' सहित इन गानों को गाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ममता बनर्जी का सरकार पर हमला, कहा- बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे क्यों आते हो?

ममता बनर्जी ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा, बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे हमला क्यों करते हो? अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई हिंसक घटना।