👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- ड्रैगन की दहलीज पर पुतिन: दुनिया को नया शक्ति संदेश
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- पुतिन की बड़ी चेतावनी: ईरान संघर्ष बढ़ा तो दुनिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले—हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
0:00 left
ज़ेलेंस्की बोले- मास्को हमले का आरोप यूक्रेन पर मढ़ना चाहते हैं पुतिन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को के कॉन्सर्ट हॉल में हमले का आरोप उनके देश पर मढ़ना चाहते हैं.मास्को के एक कॉन्सर्ट हॉल पर हमले में शुक्रवार को बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 133 लोग मारे गए थे. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बताया है कि हमले मेंशामिल चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

ज़ेलेंस्की ने कहा, मॉस्को में जो हुआ वो साफ है. लेकिन पुतिन और कुछ दूसरे नीच प्रवृति के लोग हमले का आरोप किसी ओर पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.दरअसल पुतिन ने हमले के बाद कहा था कि हमलावर यूक्रेन की ओर भाग रहे थे.ज़ेलेंस्की ने कहा रूस हमेशा पुरानी चाल चलता है, वो किसी भी चीज के लिए यूक्रेन पर आरोप लगाता है.



