वेनेजुएला संकट पर संयुक्त राष्ट्र की कड़ी चेतावनी: अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने गहरी चिंता जताई है। इस घटनाक्रम से वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए एक खतरनाक मिसाल करार दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- Antibiotic Medicine Warning: 5 आम एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं पर CDSCO की चेतावनी, लिवर-किडनी और गंभीर स्किन रिएक्शन का खतरा
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि महासचिव वेनेजुएला में हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित और व्यथित हैं। बयान के अनुसार, अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई से न केवल वेनेजुएला बल्कि पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने का गंभीर खतरा है।
एंटोनियो गुटेरेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि वेनेजुएला की आंतरिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, किसी संप्रभु देश में इस तरह का सैन्य हस्तक्षेप अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि पूरे घटनाक्रम में अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानून के शासन का सम्मान नहीं किया गया।
महासचिव ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि वेनेजुएला संकट का समाधान केवल संवाद और समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी समाधान प्रक्रिया में मानवाधिकारों और कानून के शासन का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बीते कई महीनों से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था, जो शुक्रवार देर रात उस समय चरम पर पहुंच गया जब वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अमेरिकी हमले किए गए। इन हमलों के दौरान अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने का दावा किया। इसके बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वेनेजुएला में शांति स्थापित होने तक वहां अमेरिका का नियंत्रण रहेगा।



