0:00
0:00 left
तुर्की का बयान: गोलान हाइट्स पर इजराइल के अवैध कब्जे की निंदा
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने गोलान हाइट्स पर इजराइल के अवैध कब्जे को लेकर एक कड़ा बयान जारी किया है।
इजराइल की बस्तियों के विस्तार की निंदा
तुर्की ने अपने बयान में कहा, हम गोलान हाइट्स में इजराइल की अवैध बस्तियों के विस्तार वाले फैसले की कड़ी निंदा करते हैं, जिस पर इजराइल ने साल 1967 से कब्जा कर रखा है। यह फैसला इजराइल के कब्जे के जरिए अपनी सीमाओं को फैलाने के लक्ष्य का एक नया चरण है।
समझौते का उल्लंघन
बयान में यह भी कहा गया, इजराइल का यह कदम गंभीर चिंता का विषय है, जबकि साल 1974 में उस इलाके में इजराइल की घुसपैठ को लेकर एक समझौता हुआ था और इजराइल ने इस समझौते का उल्लंघन किया है।
क्षेत्रीय शांति पर खतरा
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने लिखा, इजराइल की चल रही गतिविधियां सीरिया में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों को गंभीर रूप से कमजोर करती हैं और क्षेत्र में तनाव को और बढ़ाती हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील
बयान के अंत में तुर्की ने कहा, यह आवश्यक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसराइल की इन कार्रवाइयों के प्रति उचित कदम उठाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
- स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’



