चोरी ऊपर से सीना जोरी ;कायरों की तरह छुप कर निर्दोषों की जान लेने वाला पाकिस्तान कह रहा  हम जवाब देने की पूरी क्षमता रखते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

चोरी ऊपर से सीना जोरी ;कायरों की तरह छुप कर निर्दोषों की जान लेने वाला पाकिस्तान कह रहा हम जवाब देने की पूरी क्षमता रखते हैं

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत की ओर से उठाए गए हालिया कदमों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में हुई घटना निंदनीय है और आतंकवाद का किसी भी रूप में समर्थन नहीं किया जा सकता।

पाकिस्तान अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों को निशाना बना सकता है: रक्षा  मंत्री ख्वाजा आसिफ

सिंधु जल संधि पर प्रतिक्रिया
सिंधु जल संधि के निलंबन की चर्चा पर आसिफ ने कहा कि भारत लंबे समय से इस संधि से बाहर निकलना चाहता रहा है।

भारत को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी संभावित भारतीय हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की 100 प्रतिशत स्थिति में है। उन्होंने भारत को याद दिलाया कि “हवाई क्षेत्र के उल्लंघन” पर भारत को विंग कमांडर अभिनंदन के जरिए पाकिस्तान ने सख्त संदेश दिया था।

बलूचिस्तान में भारतीय भूमिका का आरोप
ख्वाजा आसिफ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान में भारत के संरक्षण में आतंकवाद पनप रहा है। उन्होंने जाफर एक्सप्रेस की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत ने बलूच अलगाववादियों को पनाह दी है, जो इलाज के लिए भारत जाते हैं—और इसके कई सबूत मौजूद हैं।

पहलगाम हमले को लेकर भारत पर सवाल
उन्होंने भारत में हुए पहलगाम हमले को लेकर कहा कि भारत को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला भारत की ओर से ही रचा गया एक ‘झूठा अभियान’ हो सकता है।

अंत में उन्होंने कहा, “अगर कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, तो वहां दशकों से तैनात सात लाख सैनिक क्या कर रहे हैं? यह सवाल कोई भारत से क्यों नहीं पूछता?”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।