👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद पर धन्नापतियों की नजर, क्या इस बार भी ठगे जाएंगे आम कार्यकर्ता?
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
0:00 left
ऑपरेशन सिंदूर’ में बंकरों में छिपी थी पाकिस्तानी सेना, खुद राष्ट्रपति जरदारी का चौंकाने वाला कबूलनामा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक सार्वजनिक मंच से ऐसा खुलासा किया है, जिसने देश की सेना और सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना बंकरों में छिपी हुई थी और उन्हें स्वयं भी बंकर में रहने की सलाह दी गई थी।

आतंकियों को पनाह देने के आरोपों के कारण वैश्विक मंच पर अक्सर घिरने वाला पाकिस्तान एक बार फिर अपनी कथित कमजोरियों को लेकर चर्चा में आ गया है। जिस समय पाकिस्तानी नेतृत्व अपनी सैन्य ताकत का दावा कर रहा था, उसी दौरान जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे—और यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद राष्ट्रपति जरदारी ने स्वीकार की।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण थे कि सेना को बंकरों में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से उन्हें भी बंकर में रहने की सलाह दी गई थी।
जरदारी के इस बयान को पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों और उसके दावों के बीच गहरे विरोधाभास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई बहस को जन्म दे दिया है।



