यूक्रेन के पावर ग्रिड पर रूस का बड़ा हमला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

यूक्रेन के पावर ग्रिड पर रूस का बड़ा हमला

रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर बड़े पैमाने पर हमला किया है.

यूक्रेन ने बताया कि रूस ने रातभर देश के पावर ग्रिड को निशाना बनाकर हमला किया.यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीने में ये आठवीं बार है जब रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर हमला किया है.

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया, वायु रक्षा प्रणाली ने रात में रूस द्वारा लॉन्च किए गए 12 से 16 मिसाइलों और 13 ड्रोनों को मार गिराया है.

अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में दो ऊर्जा कर्मचारी घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पश्चिमी शहर ल्वीव में ऊर्जा उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं.

यूक्रेन के पावर ग्रिड पर रूस का बड़ा हमला

अधिकारियों ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में घरों और एक छोटे बच्चों के स्कूल को भी नुकसान होने की सूचना दी है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि रूस ने देश के बिजली पैदा करने की क्षमता को आधा नष्ट कर दिया है. इसलिए यूक्रेन ने मार्च के अंत से बिजली आपूर्ति घटाना शुरू कर दिया था.

शनिवार रात का हमला इस सप्ताह बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने वाला दूसरा हमला है.

गुरुवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा था कि रूस की तरफ़ से रात भर किए गए हमले में सात कर्मचारी घायल हो गए. साथ ही एक पावर स्टेशन सहित कई बिजली ढांचों को नुकसान पहुंचा.

देश में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के बाद यूक्रेन अब यूरोपीय संघ से बिजली खरीद रहा है. लेकिन यह नुकसान को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सीएम मोहन यादव ने हेमंत से की गोपनीय चर्चा

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हुई है। सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत से गोपनीय चर्चा की।

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

सागर में जंगल से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा

सागर में अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस ने 25 लाख की शराब बरामद की। रवि लखेरा गिरफ्तार।

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।

इंदौर समेत 15 जिलों में मानसून लौटा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून वापसी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर समेत कई जिलों में तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है।

पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, रमेश मेंदोला के आगे नहीं चला किसी का दम

पार्षद जीतू यादव को पुलिस की क्लिन चिट मिलने के बाद भाजपा में एमआईसी पद पर वापसी मिली। विधायक रमेश मेंदोला के समर्थन से विरोध के बावजूद जीतू यादव ने अपनी जगह बनाई।

BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार

BRICS के 20 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बताया कि कैसे 4 देशों से यह समूह बढ़कर 21 देशों का परिवार बन गया। BRICS की ताकत और विस्तार पर चर्चा।