👉 यह भी पढ़ें:
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की प्राचीन विरासत, जिसने पूरी दुनिया को जीना सिखाया
- G7 Summit 2026: PM Modi की दुनिया के ताकतवर नेताओं से लगातार मुलाकातें, क्या बनने जा रहा है कोई बड़ा वैश्विक समीकरण?
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति का संकेत! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- ‘सम्मानजनक समाधान के लिए तैयार’
0:00 left
पोप लियो का पहला संबोधन: “अब और युद्ध नहीं”, दुनिया से शांति की अपील
कैथोलिक ईसाइयों के नए धर्मगुरु पोप लियो ने वेटिकन सिटी से अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में विश्व के शक्तिशाली देशों से शांति की अपील की और कहा, “अब और युद्ध नहीं।”

पोप फ़्रांसिस के निधन के बाद कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पद पर चुने गए पोप लियो ने अपने उद्बोधन में यूक्रेन, ग़ज़ा और भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्षों का ज़िक्र करते हुए विश्व में शांति की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
उन्होंने ग़ज़ा में हो रही घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया और वहां युद्धविराम की तत्काल आवश्यकता बताई। इसके साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्षविराम का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति समझौते की आशा जताई।
यूक्रेन को लेकर पोप लियो ने एक “सच्ची, वास्तविक और टिकाऊ शांति” की कामना की और दुनिया से आग्रह किया कि वह युद्ध की बजाय संवाद और मेल-मिलाप का रास्ता अपनाए।
अपने संदेश में उन्होंने कहा, “दूसरे विश्व युद्ध को समाप्त हुए 80 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी दुनिया के कई हिस्सों में हम तीसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के छोटे-छोटे टुकड़ों का सामना कर रहे हैं।”
पोप लियो की यह अपील पोप फ़्रांसिस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शांति और मानवता के पक्ष में एक नई आवाज़ बनकर सामने आई है।



