👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- अफ्रीका में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान, ट्रंप बोले– खूंखार आतंकी सरगना ढेर
0:00 left
पोलैंड की हवाई सीमा उल्लंघन पर अलर्ट, सैन्य अभियान शुरू
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बताया कि देश की हवाई सीमा का कई बार उल्लंघन होने के बाद सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें सीधे ऑपरेशनल कमांडर से रिपोर्ट मिली है।
इससे पहले पोलिश सेना ने जानकारी दी थी कि यूक्रेन में रूसी हमलों के दौरान “ड्रोन जैसी अज्ञात वस्तुएं” कई बार पोलैंड की सीमा में दाखिल हुईं। कुछ ही देर बाद सेना ने घोषणा की कि उसने ड्रोन जैसे दिखने वाले कुछ “औज़ारों” को मार गिराया है और इन्हें खोजने के लिए अभियान जारी है।

सेना की ऑपरेशनल कमांड ने बताया कि पोलैंड और सहयोगी देशों के विमान सीमा के भीतर सक्रिय हैं, जबकि एयर डिफ़ेंस और रडार को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, के अनुसार, इस घटना के बाद पोलैंड ने चार हवाई अड्डों को बंद कर दिया है, जिनमें राजधानी वारसॉ का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी शामिल है।
उधर, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फ़ी ने चेतावनी दी कि यदि किसी रूसी “हवाई हथियार” ने नेटो देश की सीमा का उल्लंघन किया है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यूक्रेन की नज़दीकी के कारण पोलैंड बार-बार इस जंग की चपेट में आता रहा है।



