भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप बोले: “मोदी से जल्द होगी बातचीत”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर आने वाले हफ़्तों में उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- नवभारत और श्री राधे संस्था का अनुबंध ही अवैधानिक, फिर कैसे मिलेंगे प्लॉट?
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैं यह बताते हुए खुश हूं कि भारत और अमेरिका, व्यापारिक रुकावटों को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। आने वाले हफ़्तों में मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा यक़ीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए सफल नतीजे तक पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी।”
गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच कई दौर की वार्ताओं के बावजूद अब तक व्यापार समझौता नहीं हो पाया है। अगस्त की शुरुआत में ट्रंप ने भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया था, जो वर्तमान में लागू है।



