👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
0:00 left
गाजा में इजराइली हमलों में 80 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे गए
गाजा पट्टी में बुधवार को इजराइल के हमलों में कई लोगों की मौत हुई। स्थानीय अस्पतालों के मुताबिक, इजराइली गोलीबारी में 80 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

आपातकालीन कर्मियों ने बताया कि गाजा सिटी के दराज इलाक़े में फिरास मार्केट के पास एक इमारत और बेघर परिवारों के लिए लगाए गए टेंट पर रात में हुए हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
इजराइली सेना का कहना है कि उसने हमास के दो लड़ाकों को निशाना बनाया था, हालांकि सेना ने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या उसकी जानकारी से मेल नहीं खाती।
इसी बीच, इजराइली टैंक और सैनिक शहर के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ते रहे। इजराइल का कहना है कि यह इलाक़ा हमास का आख़िरी गढ़ है।
सेना ने बताया कि जमीनी कार्रवाई का मकसद हमास के कब्ज़े में अब भी बंदी बनाए गए लोगों को छुड़ाना और फिलिस्तीनी सशस्त्र संगठन की निर्णायक हार सुनिश्चित करना है।



