ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार सुबह एक बड़ा हमला हुआ, जिसमें शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के गैस स्टेशन को निशाना बनाया गया। हमले के बाद एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों की गैस सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले की चपेट में यूनिवर्सिटी का इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर और मस्जिद भी आ गए हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
सोमवार सुबह जारी तस्वीरों में तेहरान के पश्चिमी हिस्सों से घना धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
बताया जा रहा है कि मौजूदा युद्ध के दौरान कई शैक्षणिक संस्थान पहले भी निशाना बन चुके हैं, जिनमें तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा को मंगलवार तक बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि तय समय के बाद ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले किए जा सकते हैं।



