👉 यह भी पढ़ें:
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति का संकेत! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- ‘सम्मानजनक समाधान के लिए तैयार’
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- ईरान युद्ध पर तेज हुई कूटनीति: शांति की बढ़ी उम्मीद, अमेरिका ने नेटो पर जताई नाराजगी
0:00
0:00 left
इजराइल -हमास युद्ध विराम: तीन चरणों में शांति और पुनर्निर्माण की योजना
पिछले 15 महीने से गाजा पट्टी पर चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए इजराइलऔर हमास के बीच ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता हो गया है। कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से बने इस समझौते में बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्निर्माण के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की गई है।
समझौते के मुख्य बिंदु:
-
युद्ध विराम लागू
-
समझौता 19 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
-
पहला चरण छह सप्ताह का होगा, जिसमें पूरी तरह से युद्ध विराम रहेगा।
-
हमास चरणबद्ध तरीके से दर्जनों बंधकों को रिहा करेगा।
-
इजराइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
-
-
गाजा में मानवीय सहायता और सेना की वापसी
-
इजराइल की कुछ सेना गाजा से हटेगी।
-
युद्ध विराम के दौरान गाजा में मानवीय सहायता तेज होगी, हर दिन सैकड़ों ट्रक राहत सामग्री लेकर गाजा पहुंचेंगे।
-
-
स्थायी समाधान और पुनर्निर्माण योजना
-
दूसरे चरण में गाजा से इजराइल सेना पूरी तरह हटेगी और फलस्तीनी विस्थापित नागरिक लौट सकेंगे।
-
तीसरे चरण में गाजा के पुनर्निर्माण की योजना शुरू होगी।
-
मारे गए बंधकों के अवशेष उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे।
-
अमेरिकी भूमिका और राष्ट्रपति बाइडन का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस समझौते को अपनी सबसे कठिन वार्ताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा, “यह समझौता युद्ध के स्थायी अंत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बाइडन ने 8 महीने तक लगातार प्रयास करते हुए इसे संभव बनाया।
गाजा की मौजूदा स्थिति
-
इजराइल-हमास संघर्ष में 45,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए।
-
गाजा का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है।
-
23 लाख की आबादी में 90% लोग विस्थापित हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं।



