👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar : बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को तगड़ा झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
- Pakistan Terror News: अंडरकवर ऑपरेशन के डर से ISI अलर्ट! हाफिज सईद, मसूद अजहर समेत कई मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सुरक्षा बढ़ाई गई
- Iran vs America Breaking News: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, ट्रंप की कड़ी चेतावनी
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
0:00 left
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस के लिए मांगे वोट
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में लोगों से डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए वोट करने की अपील की.बराक ओबामा ने लोगों से अपील करते हुए कहा, बाहर निकलें और कमला हैरिस के लिए वोट करें.साथ ही ओबामा ने यह भी कहा कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से कहा कि, कमला हैरिस को केवल उनकी नीतियों के लिए ही वोट ना करें बल्कि उनके मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर भी वोट करें.
कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाने के अलावा बराक ओबामा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की.
उन्होंने अर्थव्यवस्था और गर्भपात सहित कई सारे मुद्दों पर ट्रंप को घेरा. इसके अलावा उन्होंने 10 सितंबर को हुए राष्ट्रपति बहस को लेकर भी ट्रंप की आलोचना की.
उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई भी ठोस योजना नहीं है. लेकिन हैरिस के पास अमेरिका के लिए वास्तविक योजनाएं हैं.



