👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
0:00 left
इजराइली बंधकों की रिहाई पर संकट: नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इजराइली बंधकों की रिहाई रोकने के हमास के ऐलान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

नेतन्याहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर हमास शनिवार दोपहर तक हमारे बंधकों को रिहा नहीं करता, तो हम गाजा में युद्ध विराम समाप्त कर लड़ाई फिर से शुरू कर देंगे।” इसके साथ ही उन्होंने इजराइली सेना को गाजा के अंदर और आसपास इकट्ठा होने का आदेश दे दिया है।
हमास और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव
हमास ने सोमवार को ऐलान किया था कि वह इजराइली बंधकों की रिहाई रोक रहा है, क्योंकि इजराइल युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। हालाँकि, इजराइल ने इस दावे को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर हमास सभी बंधकों को रिहा नहीं करता, तो इजराइल को युद्धविराम समझौते को रद्द कर देना चाहिए।”
युद्धविराम समझौता और अब तक की रिहाई
19 जनवरी को लागू हुए युद्धविराम समझौते के तहत हमास अब तक 16 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा कर चुका है। इसके बदले में इजराइल ने 566 फिलिस्तीनी क़ैदियों को छोड़ा है। लेकिन अब, नई परिस्थितियों के चलते यह समझौता खतरे में पड़ सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या हमास शनिवार तक सभी बंधकों को रिहा करेगा, या इजराइल गाजा में फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करेगा?



