मालदीव के राष्ट्रपति पर काला जादू करने की साजिश! पर्यावरण मंत्री शमनाज गिरफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

माले। मालदीव की राजधानी माले में पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में पर्यावरण मंत्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पर्यावरण मंत्री फातिमाथ राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू कर उन्हें अपने वश में करना चाहती थी। फिलहाल मामले में जांच पूरी होने तक सभी आरोपियों को एक हफ्ते की हिरासत में रखा गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार ऐसी खबर आई हैं कि मंत्री शमनाज को राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने न तो इस रिपोर्ट की पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया है। जबकि उनके घर से काले जादू से जुड़ा हुआ काफी सामान भी मिला है।

कौन हैं पर्यावरण मंत्री फातिमाथ?

पर्यावरण मंत्री फातिमाथ शमनाज अली सलीम राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं। वो इससे पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ राजधानी माले की नगर परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। तब मोहम्मद मुइज्जू राजधानी माले के मेयर थे। वहीं पिछले साल मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद फातिमाथ ने भी परिषद से इस्तीफा दिया। इसके बाद वो राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलिआज की राज्य मंत्री बन गई। इसके बाद में उनका तबादला पर्यावरण मंत्रालय में किया गया था।

2012 में भी सामने आया था ऐसा मामला

वहीं इससे पहले साल 2012 में भी पुलिस ने विपक्षी राजनीतिक रैली पर कार्रवाई की थी, जब आयोजकों पर उनके कार्यालयों पर छापा मारने वाले अधिकारियों पर शापित मुर्गा फेंकने का आरोप लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।