0:00
0:00 left
मॉरिशस को चागोस द्वीप सौंपेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन ने कहा है कि वो मॉरिशस को चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता सौंप रहा है.
ब्रिटेन और मॉरिशस के प्रधानमंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ये जानकारी दी.
सुदूर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर के इस द्वीप समूह पर दशकों से चल रही बातचीत अब इस ऐतिहासिक फैसले के बाद समाप्त हो गई है.
वर्षों से जारी बातचीत के बाद समझौता हुआ है. इसमें डिएगो गार्सिया भी शामिल है.
इसका इस्तेमाल अमेरिकी सरकार अपने नौसेना जहाजों और लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों के लिए सैन्य अड्डे के रूप में करती है.
👉 यह भी पढ़ें:
- डोनाल्ड ट्रंप का दावा: “ज़ेलेंस्की शांति समझौते के तहत क्राइमिया सौंपने को तैयार”
- डोनाल्ड ट्रंप का पनामा नहर पर बयान: शुल्क कम करने या नियंत्रण सौंपने की मांग
- अरविंद केजरीवाल का आरोप: दिल्ली की बिजली कंपनियों को अदानी को सौंपने का दबाव था
- अरविंद केजरीवाल का आरोप: दिल्ली की बिजली कंपनियों को अदानी को सौंपने का दबाव था
- संदेशखाली: शेख़ शाहजहां को सीबीआई को सौंपने से पं. बंगाल पुलिस का इनकार



