अमेरिका का ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन: प्रशांत महासागर में जहाज पर हमला, दो की मौत

Date:

अमेरिका का ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन: प्रशांत महासागर में जहाज पर हमला, दो की मौत

अमेरिका ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशांत महासागर में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक यह ड्रग्स ले जा रहे जहाज पर अब तक का आठवां हमला है और इस तरह की कार्रवाई में मरने वालों की कुल संख्या 34 तक पहुंच गई है।

रक्षामंत्री हेगसेथ ने कहा, ड्रग कार्टेल हमारी सीमाओं पर युद्ध छेड़ रहे हैं, और उन्हें न्याय मिलेगा। न कोई शरण मिलेगी, न माफी — केवल न्याय।”

जानकारी के अनुसार, यह हमला प्रशांत महासागर में किया गया था। इससे पहले सात हमले कैरिबियन सागर में हुए थे, लेकिन यह पहली बार है जब प्रशांत क्षेत्र में ड्रग्स से लदे जहाज को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम दक्षिण अमेरिका से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने की दिशा में ट्रंप प्रशासन की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया गया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि हाल के हफ्तों में इस तरह की कार्रवाइयों में कम से कम 34 तस्कर मारे गए हैं।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह हमला न केवल नए भौगोलिक क्षेत्र में हुआ है, बल्कि उस इलाके में किया गया है जहां से दुनिया का अधिकांश कोकीन समुद्री मार्ग से तस्करी किया जाता है।

रक्षामंत्री हेगसेथ ने ड्रग कार्टेल्स की तुलना आतंकवादी संगठनों से करते हुए कहा, जिस तरह अल-कायदा ने हमारी मातृभूमि पर युद्ध छेड़ा था, उसी तरह ये कार्टेल हमारे लोगों और सीमाओं पर युद्ध छेड़ रहे हैं। हम उन्हें बख्शेंगे नहीं।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।