👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरने से दो की मौत, 12 घायल; एक भारतीय भी शामिल
- पेंसिल्वेनिया में नर्सिंग होम में भीषण धमाका, दो की मौत, कई घायल
- अमेरिका का ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन: प्रशांत महासागर में जहाज पर हमला, दो की मौत
- अमेरिका में आठ दिनों में तीसरी बड़ी विमान दुर्घटना की आशंका, अलास्का में 10 यात्रियों समेत लापता हुआ विमान
- उत्तरांखड: टिहरी में बाल गंगा नदी में उफ़ान, भूस्खलन में दो की मौत
0:00 left
ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में दो की मौत, 10 यात्री घायल
ओडिशा के बालेश्वर ज़िले के लखननाथ में एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। बस ओडिशा से कोलकाता जा रही थी। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना मंगलवार देर रात को हुई, जब पश्चिम बंगाल की डॉल्फिन नामक यात्री बस, जिसमें लगभग 70 यात्री सवार थे, ओडिशा से कोलकाता के बाबू घाट की ओर जा रही थी। बस ने सड़क किनारे खड़े एक मालवाहक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ड्राइवर और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।
जलेश्वर पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को जलेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बालेश्वर जिला मुख्य चिकित्सालय भेजा गया है।



