मकान बनाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान, कभी धन की कमी नहीं आएगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। वास्तु शास्त्र की कुछ मान्यताएं हैं, जिनका पालन करने से प्राचीन काल से ही भूमि पर निर्माण कराने वाला भूमि का स्वामी सुख–शांति का अनुभव करता है एवं वास्तु शास्त्र के नियमों की अवहेलना करने वाला विघ्न, बाधा, अशांति का सामना करता चला आ रहा है। भवन का निर्माण कराते समय निम्नलिखित बहुत ही छोटे–छोटे किन्तु महत्वपूर्ण नियमों का पालन अवश्य करें ताकि आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नींव का शिलान्यास शुभ लग्न में ही करना चाहिए। जिस लग्न में अथवा राशि में शिलान्यास करना हो, वह आपकी राशि से आठवीं ना हो। अगर शुभ मुहूर्त में नींव खोदने का कार्य किया जाए, तो मकान बिना किसी रुकावट के जल्दी ही बन जाता है। भूमि का पूजन तथा नींव की खुदाई के हेतु ईशान कोण से ही शुरू करना चाहिए। नींव भरते समय शहद से भरा बर्तन रखना चाहिए। इससे न केवल मकान बिना किसी बाधा के बनने लगेगा, बल्कि आजीवन वहां पर निवास करने वालों को सुख, शांति और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

भवन निर्माण कराते समय जमीन से या जमीन पर चीटियां निकले तो उन चीटियों को आटा एवं शक्कर मिला कर खिलाएं। भवन के मालिक की जन्मकुण्डली में पांचवे घर में केतु हो, तो भवन निर्माण करने के पहले केतु का दान करें। एक बार भवन का निर्माण शुरू कर दें तो फिर बीच में उसे रोकें नहीं, अन्यथा पूरे मकान में राहु का वास हो जाता है, इससे धन की बर्बादी होती है। जब नया भवन बनाएं तो ईंट, लोहा, पत्थर और लकड़ी नयी ही लगानी चाहिए। नए मकान में पुरानी लकड़ी नहीं लगानी चाहिए। एक मकान में लगी हुई लकड़ी दूसरी मकान में लगाने से सम्पत्ति का नाश और अशांति प्राप्त होती है। मकान में एक या दो किस्म की जाति की लकड़ी लगानी चाहिए। एक जाति की लकड़ी उत्तम, दो जाति की लकड़ी मध्यम, तथा इससे ज्यादा अधम होती है। भूमि पर खुदाई का कार्य हमेशा ईशान कोण के कोने से ही करना चाहिए। यह खुदाई का कार्य भूमि पूजन, नीव रखने, पानी की बोरिंग आदि के लिए हो सकती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।