दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल के दिनों में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं, खासकर विजय के साथ संबंधों की अफवाहों के बीच यह धमकी सामने आने से उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को निशाना बनाकर इसी तरह की धमकी दी गई थी, जो बाद में पूरी तरह फर्जी साबित हुई थी। हाल ही में तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम को एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि चेन्नई के अलवरपेट स्थित उनके घर में बम रखा गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
सूचना मिलते ही तेयनमपेट पुलिस हरकत में आई और स्निफर डॉग्स तथा बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे इलाके की गहन जांच की। हालांकि, इस बार भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और यह धमकी भी झूठी निकली।
पिछले कुछ समय से फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता धनुष के घरों को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं।



