हर साल 17 जुलाई को क्यों मनाया जाता है इमोजी डे, कहां बनी थी पहली इमोजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। विश्व इमोजी दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। ‘इमोजी’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें ‘ई’ का मतलब है फोटो या चित्र और ‘मोजी’ का मतलब है चरित्र यानी कैरेक्टर। ये एक जापान शब्द है। जापानी लोग इमोजी को पिक्टोरियल मैसेज भी कहते हैं। आज के समय में इमोजी बातचीत का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। इमोजी के जरिए लोग शॉर्टकट तरीके से अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। इसके जरिए आप अपना हाल–ए–दिल बयां कर सकते हैं, अपने गुड और बैड मूड को जाहिर कर सकते हैं, साथ ही कम्युनिकेशन को फनी भी बना सकते हैं। इमोजी दिवस को दुनियाभर में सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को संचार के इस बेहतरीन जरिए का महत्व बताना और उसके ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल को बढ़ावा देना था।

2014 से मनाया जाता है

इमोजी का आविष्कार साल 1999 में हुआ था और इसे जापान में बनाया गया था, लेकिन इसे दिवस को मनाने की पहल का श्रेय इमोजीपीडिया के फाउंडर जेरेमी बर्ज को जाता है, जिन्होंने 2014 में इसकी शुरुआत की थी। तब से लेकर हर साल 17 जुलाई को ‘वर्ल्ड इमोजी डे‘ मनाया जा रहा है। साल 2012-2013 में ही इमोजी इतना पॉपुलर हो चुका था कि अगस्त 2013 में Emoji शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया। ऑनलाइन रहने वाले तकरीबन 92 प्रतिशत लोग इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।

1999 में बनी थी पहली इमोजी

जापानी मोबाइल ऑपरेटिंग कंपनी के इंजीनियर शिगेताका कुरीता ने साल 1999 में पहली बार इमोजी बनाई थी। कुरीता ने एक साथ 176 अलग–अलग तरह की इमोजी बनाई थी। साल 2010 में इमोजी के इस्तेमाल की मान्यता मिली थी। आज अलग– अलग सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर रोजाना 6 अरब से भी ज्यादा बार इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। आपको पता है खुशी के आंसू बहाता हुआ इमोजी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला और लगभग सबका पसंदीदा इमोजी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।