👉 यह भी पढ़ें:
- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस दुर्घटना: खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, PM–राष्ट्रपति–CM ने जताया शोक
- उत्तराखंड के टिहरी के कुंजापुरी मंदिर के पास बड़ा हादसा, गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच की मौत
- इंदौर के पास सिमरोल में भेरूघाट के पास कार से टकराकर खाई में गिरी यात्री बस, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
- गुजरात के डांग में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, कई घायल
- पंजाब के बठिंडा में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बस, आठ लोगों की मौत, कई घायल
0:00 left
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के भीमताल में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस भीमताल–रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस में 27 लोग सवार थे, जिनमें से दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अभी कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि खाई में बस गिरते ही उसमें सवार लोग इधर-उधर छिटक कर गिर गए। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। फिर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बचाव कार्य के लिे 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से घायलों को लाने में काफी परेशानी हुई।



