👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
नई दिल्ली। आज यानी एक जुलाई से ट्रेन यात्रा महंगी हो गई है। सोमवार को रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर दिया है। जिन लोगों ने एक जुलाई से पहले टिकट बुक कराया है, उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस निर्णय के तहत गैर–वातानुकूलित (नॉन–एसी) श्रेणियों में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर तथा सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह किराया संशोधन केवल लंबी दूरी की ट्रेनों पर लागू होगा।
रेलवे मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार साधारण द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक पहले जैसा ही रहेगा। इसके बाद प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं स्लीपर व फर्स्ट क्लास श्रेणी में प्रति किमी 0.5 पैसे की बढ़ोतरी होनी है। साथ ही एसी श्रेणियां में प्रति किमी 2 पैसे का इजाफा होगा। यह बदलाव राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गतिमान, महामना, अंत्योदय, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस सहित सभी प्रीमियम और विशेष ट्रेनों पर लागू होगा। रेलवे ने लोकल ट्रेनों (सबअर्बन सेवाओं) और मासिक पास (एमएसटी) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्क भी पहले की तरह ही रहेंगे।
तत्काल टिकट के नियम सख्त
दलालों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग को अत्यधिक व्यावहारिक बनाया गया है। इसे एक जुलाई से प्रभावी कर दिया गया है। नई व्यवस्था में तत्काल टिकट को सिर्फ प्रमाणित यात्री बुक कर पाएंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जुलाई के अंत तक तत्काल टिकट के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन भी शुरू कर दिया जाएगा। इसका सत्यापन आधार कार्ड या डिजी लाकर में उपलब्ध अन्य सरकारी आईडी के माध्यम से किया जाएगा।
पहले से बुक टिकटों पर लागू नहीं होगा
1 जुलाई से पहले यानी पुरानी दरों पर टिकट बुक रखा है, उन लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि क्या उनसे टिकट के बढ़े हुए किराए को वसूला जाएगा। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने 1 जुलाई से पहले पुराने किराए पर टिकट बुक कर रखा है, उससे बढ़ा हुआ किराया नहीं वसूला जाएगा।



