जल्द ही देश को मिलेगी एक और सस्ती एयरलाइन, सरकार ने दी मंजूरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। जल्द ही देश को एक और एयरलाइन मिलने वाली है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से इस बजट एयरलाइन एयर केरल को मंजूरी मिल गई है। सरकार से एनओसी मिलने के बाद एयर केरल की योजना है कि साल 2025 में वह अपनी सेवाएं लॉन्च कर देगी। शुरुआत में एयर केरल तीन एटीआर 72-600 विमानों का इस्तेमाल करेगी। यह देश के टियर 2 और टियर 3 जैसे छोटे शहरों को आपस में जोड़ेगी। एयर केरल ने दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एनओसी मिलने की घोषणा की है।

एयर केरल को दुबई के बिजनेसमैन अफी अहमद और अयूब कल्लाडा का समर्थन हासिल है। एयर केरल भारत के सबसे दक्षिणी राज्य की पहली रीजनल एयरलाइन होगी। पिछले साल स्मार्ट ट्रैवल्स एजेंसी के फाउंडर अफी अहमद ने एयरकेरला.कॉम डोमेन नाम को 10 लाख दिरहम में खरीदा थ।. एयर केरल के बारे में पहली बार केरल सरकार ने 2005 में प्लानिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन अगले साल उड़न भरना शुरू कर देगी। एयर केरल की योजना छोटे शहरों को सस्ती विमानन सेवाएं उपलब्ध कराना है। अयूब कल्लाडा ने कहा कि अब हम विमान खरीदकर एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने की कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।