👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- नागरिकता नियम हुए और सख्त: अब पाक, अफगान और बांग्लादेशी आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा हिसाब
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो
0:00 left
नई दिल्ली। अब आप ट्रेन में चार माह पहले रिजर्वेशन नहीं करा पाएंगे। आज जारी रेलवे के नोटिफिकेशन में यह समय सीमा अब दो माह यानी 60 दिन कर दी गई है। रेलवे के इस बदलाव से लोगों को परेशानी होगी। अब तक लोग चार माह पहले अपने यात्रा की प्लानिंग कर लेते थे, लेकिन समय घटने से टिकट के लिए काफी मारामारी होगी।
उल्लेखनीय है कि अब तक लोग 120 दिन पहले टिकट बुक करा लेते थे। इतनी अवधि में वेटिंग टिकट भी कन्फर्म होने के चांसेस ज्यादा थे। अब समय घटने से जहां रिजर्वेशन के लिए आपाधापी मचेगी, वहीं वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होने की स्थिति में लोगों के पास वैकल्पिक यात्रा का विकल्प भी नहीं बचेगा। रेलवे ने नोटिफिकेशन में कहा है कि अब 1 नवंबर 2024 से ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन रहेगी। रेलवे ने कहा है कि ताज जैसी दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कोई बदलाव नहीं होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की समय सीमा में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।



