एक जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, ट्रेन के तत्काल टिकट से लेकर यूपीआई पेमेंट तक पड़ेगा असर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एक जुलाई से कई नियमों में बदलाव हो रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें यूपीआई पेमेंट, पैन कार्ड आवेदन, तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग, जीएसटी रिटर्न और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक अगर किसी ट्रांजेक्शन पर चार्जबैक का क्लेम रिजेक्ट हो जाता था, तो बैंक को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुमति लेकर उस केस को दोबारा प्रोसेस करवाना पड़ता था, लेकिन 20 जून 2025 को घोषित नए नियम के मुताबिक, बैंक अब खुद ही सही चार्जबैक क्लेम्स को दोबारा प्रोसेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनपीसीआई की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा।

पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी

अब कोई भी व्यक्ति अगर नया पैन कार्ड बनवाना चाहता है तो उसके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अभी तक कोई भी मान्य पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र से काम चल जाता था, लेकिन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1 जुलाई 2025 से आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।

तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी

अब रेलवे ने एक जुलाई से तत्काल टिकट के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। 1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसी तरह 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करते समय ओटीपी भी डालना होगाष चाहे आप ऑनलाइन बुक करें या किसी पीआरएस काउंटर से। अधिकृत टिकट एजेंट अब बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। एसी के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉनएसी टिकटों के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक यह प्रतिबंध रहेगा।

जीएसटी रिटर्न के भी नियम बदले

जीएसटी नेटवर्क ने घोषणा की है कि जुलाई 2025 से जीएसटीआर-3बी फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, अब कोई भी करदाता तीन साल बाद पिछली तिथि का जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर सकेगा। यह नियम कई रिटर्न फॉर्म्स पर लागू होगा।

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदले

1 जुलाई से एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए कई नए चार्ज और रिवार्ड पॉलिसी में बदलाव किए जा रहे हैं। अब, अगर महीने में आपके खर्च 10 हजार से अधिक होते हैं तो 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इसके अलावा 50 हजार से ज्यादा यूटिलिटी बिल, 10 हजार से अधिक ऑनलाइन गेमिंग, 15 हजार से अधिक फ्यूल खर्च और शिक्षा या किराए से संबंधित थर्ड पार्टी पेमेंट्स पर भी 1 फीसदी शुल्क लगेगा। इन सभी चार्जेस की अधिकतम सीमा 4,999 प्रति माह तय की गई है। इसके साथ ही, अब ऑनलाइन स्किलबेस्ड गेमिंग पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा और बीमा भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर लिमिट लागू कर दी गई है।

ट्रेन का किराया भी बढ़ेगा

रेलवे मंत्रालय 1 जुलाई 2025 से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉनएसी क्लास का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नॉनएसी (स्लीपर, सेकंड सीटिंग आदि) श्रेणियों में 1 पैसा और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया जा सकता है। 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और एमएसटी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।