👉 यह भी पढ़ें:
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
0:00 left
नई दिल्ली। एयर इंडिया की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगातार कंपनी के विमानों में खराबी की शिकायतें आ रही हैं। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन में कॉकरोच दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कंपनी ने बयान जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे।
एयरलाइन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट AI180 में दो यात्रियों को दुर्भाग्यवश कुछ छोटे कॉकरोच दिखाई देने से असुविधा हुई। इस पर हमारी केबिन क्रू ने तुरंत दोनों यात्रियों की सीटें बदल दी। कंपनी ने बताया कि जब प्लेन में डीजल भरवाने के लिए कोलकाता में लैंडिंग कराई गई तो हमारी ग्राउंड टीम ने प्लेन की अच्छी तरह सफाई की। एयरलाइन कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि हम नियमित रूप से विमानों का फ्यूमिगेशन करते हैं फिर भी जमीन पर संचालन के दौरान कभी-कभी कीट-पतंगे विमान में प्रवेश कर जाते हैं। इस घटना की विस्तृत जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कॉकरोच प्लेन में कैसे घुसा था।



