मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार का दावा- देश में 60 दिन का तेल भंडार, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव को देखते हुए पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत भी महसूस हो रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि भारत के पास कुल मिलाकर 74 दिनों की भंडारण क्षमता है, जिसमें से वर्तमान में लगभग 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और भूमिगत रणनीतिक भंडारण (कवर्न) शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि मध्य पूर्व संकट के 27वें दिन भी देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

अगले दो महीने निरंतर आपूर्ति

सरकार ने कहा हर भारतीय के लिए लगभग दो महीने की निरंतर आपूर्ति उपलब्ध है, चाहे वैश्विक परिस्थितियां कैसी भी हों। साथ ही अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की खरीद भी पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कुछ देशों में जहां ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि, राशनिंग, ऑड–ईवन नियम और पेट्रोल पंप बंद होने जैसी स्थिति है, वहीं भारत में ऐसी किसी भी आपातकालीन उपाय की जरूरत नहीं है।

पेट्रोल पंप मालिकों की क्रेडिट सीमा बढ़ाई

सरकार की ओर से कहा गया है कि कुछ जगहों पर घबराहट में ईंधन खरीदने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन सरकार ने इसे सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक वीडियो का परिणाम बताया। इसके बावजूद सभी उपभोक्ताओं को ईंधन उपलब्ध कराया गया और तेल कंपनियों ने रातभर डिपो चलाकर सप्लाई बढ़ाई। सरकार ने पेट्रोल पंप मालिकों को राहत देते हुए क्रेडिट सीमा 1 दिन से बढ़ाकर 3 दिन कर दी है, ताकि कार्यशील पूंजी की कमी के कारण किसी भी पंप पर ईंधन की कमी न हो।

एलपीजी की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं

सरकार ने कहा है कि एलपीजी की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, घरेलू उत्पादन में 40% की वृद्धि की गई है, जिससे रोजाना उत्पादन 50 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जो कुल आवश्यकता का 60% से अधिक है। अब आयात की दैनिक जरूरत घटकर 30 टीएमटी रह गई है। इसके अलावा, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से 800 टीएमटी एलपीजी की खेप पहले से रास्ते में है, जो देश के 22 आयात टर्मिनलों पर पहुंचेगी। लगभग एक महीने की एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित है और अतिरिक्त खरीद लगातार जारी है। तेल कंपनियां रोजाना 50 लाख से अधिक सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।