👉 यह भी पढ़ें:
- अब बंद होगा पुराना आधार ऐप, नए सुरक्षित संस्करण में मिलेंगी कई खास सुविधाएं
- चलो Sileme एप ही सही, चीन में कोई पूछने वाला तो है-जिंदा हो या नहीं, मर तो नहीं गए
- संचार साथी एप पर गरमाई सियासत, प्रियंका गांधी बोलीं- जासूसी ठीक नहीं, सिंधिया ने दिया जवाब-जो चाहें डिलीट कर दें
- पदयात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री पर किसी ने मोबाइल फेंका, गाल पर लगी चोट, हमले से किया इनकार
- जिम्बाब्वे: ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन
- जापान; साइकिल चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल पर छह माह की जेल
0:00 left
इंदौर। अगर आप का मोबाइल गुम जाए तो घबराए नहीं। इसके लिए एक एप डाउनलोड करके रखें, यह आपका मोबाइल ढूंढने में मदद करेगा। गूगल ने साल 2013 में फाइंड माय डिवाइस एप को लॉन्च किया था। एपल के पास भी इस तरह का एप है। मोबाइल यूजर्स के लिए फाइंड माय डिवाइस बड़े ही काम का एप है, हालांकि इसे आप वेब वर्जन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 11 साल में गूगल के इस एप यानी फाइंड माय डिवाइस को डाउनलोड्स की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
यहएप डिवाइस ट्रैकिंग एप है। इसकी मदद से आप अपने फोन को लाइव ट्रैक कर सकते हैं और रिमोटली यानी दूर बैठे फोन को फॉर्मेट भी कर सकते हैं। आप फाइंड माय डिवाइस की मदद से रिमोटली फोन को साइलेंट कर सकते हैं और रिंग भी कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने खोए हुए फोन को खोज सकते हैं और उसे लॉक भी कर सकते हैं। इस एप को google.com/android/find पर जाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फाइंड माय डिवाइस की मदद से आप रिमोटली फोन की बैटरी का स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप कार की चाबी, वॉलेट, घर के किसी सदस्य का फोन, टैबलेट, घर की चाबी आदि को ट्रैक कर सकते हैं।



