श्रीलंका के दिग्गज तमिल सांसद  राजावरोथियम संपथन  का निधन  

Date:

श्रीलंका के दिग्गज तमिल सांसद राजावरोथियम संपथन का निधन

श्रीलंका के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक और देश में तमिल अल्पसंख्यकों की प्रमुख आवाज़ रहे राजावरोथियम संपथन का कोलंबो में 91 साल की उम्र में निधन हो गया.पेशे से वकील रहे राजावरोथियम संपथन श्रीलंका के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक सांसद रहे नेताओं में से एक थे. राजावरोथियम संपथन, श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी इलाकों में बसने वाले तमिल समुदाय के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्य राजनीतिक संगठन ‘तमिल नेशनल अलायंस’ के बीते 23 सालों से अध्यक्ष थे.

BBC News हिन्दी - श्रीलंका के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक और देश में तमिल  अल्पसंख्यकों की प्रमुख आवाज़ रहे राजावरोथियम संपथन का कोलंबो में 91 ...

साल 2009 में अलगाववादी गुट तमिल टाइगर के खात्मे के बाद संपथन ने लगातार श्रीलंका में हाशिये पर आ चुके अपने तमिल समुदाय के लिए समान अधिकारों की मांग की थी. तमिल नेशनल अलायंस के नेता एमए सुमंथिरन ने सोशल मीडिया एक्स पर राजावरोथियम संपथन के निधन की पुष्टि की है.साल 2015 में राजावरोथियम संपथन को श्रीलंका में विपक्ष का नेता चुना गया था. श्रीलंका में 32 सालों में किसी अल्पसंख्यक समुदाय के नेता को ये पद मिला था. साल 2022 में संपथन ने “तमिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ़ होने वाली उत्पीड़न की जांच में असफ़ल” श्रीलंका सरकार पर आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संगठन को चिट्ठी लिखी थी.संपथन के निधन पर श्रीलंका के दूसरे दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्शा भी शामिल हैं, जो साल 2009 में खत्म हुई श्रीलंकाई गृहयुद्ध के खिलाफ़ अभियान का नेतृत्व कर रहे थे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।