रूस की संपत्ति से यूक्रेन को मिलेगा 50 अरब डॉलर का कर्ज़,
जी-7 ने यूक्रेन के लिए 50 अरब डॉलर कर्ज़ जुटाने के लिए रूस की जब्त संपत्ति के इस्तेमाल पर सहमति बना ली है. इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन रूस के साथ युद्ध में इस्तेमाल करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह रूस के लिए एक और चेतावनी है कि हम पीछे नहीं हट रहे हैं.हालांकि रूस ने इस क़र्ज़ की डील पर कहा है कि इसका अंजाम बहुत दर्दनाक होगा.
इस साल के अंत तक इन पैसों के आने की उम्मीद नहीं है. लेकिन इसे यूक्रेन के युद्ध की तैयारियां करने और उनकी अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के लिए एक दीर्घकालिक समाधान के रूप में देखा जा रहा है.इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन और अमेरिका के बीच 10 साल के लिए द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे कीएव ने ऐतिहासिक बताया है.इस समझौते में यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य और प्रशिक्षण की बात कही गई है – लेकिन इसमें ये नहीं कहा गया है कि अमेरिका यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए अपनी सेना भेजने के लिए बाध्य है.
👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा दांव: अरबों डॉलर के हथियार सौदों को मंजूरी
- अमेरिका का दावा: समुद्री नाकेबंदी से ईरान को अरबों डॉलर का झटका, तनाव और गहराया


