अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सहयोगी देशों के लिए करीब 8.6 अरब डॉलर के बड़े हथियार सौदों को मंजूरी दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब क्षेत्र में ईरान और इजराइल के बीच हालिया तनाव और संघर्ष के बाद युद्धविराम लागू हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है।
इन सौदों के तहत कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल को उन्नत हथियार प्रणालियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Deal पर सुप्रीम लीडर का पहला बड़ा बयान! ‘मेरी राय अलग थी, फिर भी मंजूरी दी’—क्या ईरान में शुरू होने वाला है नया राजनीतिक अध्याय?
- Middle East Crisis: ओमान तट पर जहाज पर हमला, भारत ने अमेरिका को किया तलब! 3 भारतीय अब भी लापता, US ने दिया बड़ा बयान
- Iran vs America: मध्य-पूर्व में भड़की जंग! अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- मध्य पूर्व तनाव का असर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर से ज्यादा घटा
सबसे बड़ा सौदा कतर के साथ किया गया है, जिसमें उसे 4 अरब डॉलर से अधिक की लागत वाले पैट्रियट एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम और उससे जुड़ी सहायता सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, उन्नत सटीक हमले करने वाली हथियार प्रणाली भी बेची जाएगी, जिसकी कीमत लगभग 992.4 मिलियन डॉलर है।
कुवैत को 2.5 अरब डॉलर का एकीकृत युद्ध कमान प्रणाली प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी सैन्य क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वहीं इसराइल को भी करीब 992 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के उन्नत सटीक हथियार सिस्टम देने की मंजूरी दी गई है।
इसी क्रम में संयुक्त अरब अमीरात को भी इसी तरह की हथियार प्रणाली दी जाएगी, जिसकी कीमत 147 मिलियन डॉलर से अधिक है। इस पूरे कदम को मध्य पूर्व में अमेरिका की रणनीतिक पकड़ मजबूत करने और अपने सहयोगियों की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



