ट्रंप का धमकी के बाद यू-टर्न: कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने की योजना टली, लेकिन 25% लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य धातुओं पर 50% टैरिफ़ लगाने की योजना को फिलहाल रोक दिया है। हालांकि, 25% टैरिफ़ आज से लागू हो गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: कहीं बारिश से ठंड की वापसी, तो कहीं फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी
- ट्रंप के 50% टैरिफ पर रघुराम राजन की चेतावनी: भारत को किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहिए
- अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ़: ट्रंप का कड़ा रुख, अतिरिक्त प्रतिबंधों के संकेत
- पुराने वाहनों की जब्ती पर दिल्ली सरकार का यू-टर्न, तकनीकी समस्याओं का दिया हवाला
- रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का यू-टर्न: यूरोप से बढ़ते मतभेद
- क्या नीतीश फिर लेंगे यू टर्न

कनाडा के फैसले के बाद आया ट्रंप का रुख बदलने का कदम
- कनाडा के ओंटारियो प्रांत ने नॉर्थ अमेरिका के कुछ राज्यों को भेजी जाने वाली बिजली पर 25% शुल्क लगाने के फैसले को रोक दिया।
- ट्रंप ने इसी बिजली टैक्स के विरोध में कनाडा पर कड़े टैरिफ़ लगाने की धमकी दी थी।
ट्रेड वॉर का नया मोड़
यह कदम अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव (Trade War) के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
गौरतलब है कि 2024 में अमेरिका द्वारा सबसे अधिक स्टील आयात करने वाले देशों में कनाडा सबसे आगे था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह व्यापारिक खींचतान आगे क्या मोड़ लेती है



