अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि जब तक 100 प्रतिशत अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होते, तब तक अमेरिका अपना सैन्य दबाव कम नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी और किसी भी आंशिक या अंतरिम समझौते से काम नहीं चलेगा। ट्रंप ने दो टूक कहा कि केवल एक व्यापक और अंतिम समझौता ही स्वीकार्य होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Russia Defence Deal: भारत के लिए रूस का मेगा डिफेंस प्रस्ताव, दुनिया भर में बढ़ी चर्चा
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दीर्घकालिक समझौता नहीं हुआ, तो संघर्ष-विराम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सैन्य कार्रवाई और बमबारी जैसे विकल्प अभी भी खुले हैं।
ट्रंप ने कहा कि नाकेबंदी जारी रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू की जा सकती है। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
इसी बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने कहा था कि संघर्ष-विराम की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा, लेकिन अब दोनों देशों के बयानों से हालात फिर से तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं।


