जहां हुआ था हमला वहीं ट्रंप ने की रैली
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया के बटलर में उसी जगह रैली की है जहां उन पर जानलेवा हमला हुआ था.ट्रंप ने मंच को दुखद घटना की जगह बताते हुए अपने समर्थकों से वादा किया है कि वो 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
इसी जगह पर 13 जुलाई को हुई गोलीबारी में एक शख़्स की मौत हुई थी जबकि दो दर्शक घायल हुए थे. इस दौरान एक गोली ट्रंप के दाएं कान को छूकर निकल गई थी.
उन्होंने रैली के दौरान प्रशंसकों से कहा, 15 सेकंट के लिए समय रुक गया था. उस क्रूर राक्षस ने बुराई को बढ़ावा दिया… लेकिन वो खलनायक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया.


