अफगानिस्तान में आए भूकंप से पाकिस्तान और भारत में भी कांपी धरती, दर्ज की गई 5.9 तीव्रता, किसी नुकसान की खबर नहीं

Date:

काबुल। अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 4:43 बजे आया। इसका केंद्र बगलान के 164 किमी पूर्व में जमीन के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था। बताया जाता है कि इसका असर पाकिस्तान, तजाकिस्तान के साथ ही भारत के भी कुछ इलाकों पर पड़ा।

बताया जाता है कि इस भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी हल्के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आ रही है। मुताबिक यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप का केंद्र बघलान से 164 किमी पूर्व में था और इसकी गहराई 121 किमी मापी गई। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। फिलहाल, अफगानिस्तान या भारत में इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है।सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस करने की बात लिखी है। इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान और तजाकिस्तान में रहा।

म्यांमार में अभी भी आ रहे झटके

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप के विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद रोज ही धरती में कंपन्न हो रहा है। सबसे ताजा झटका 14 अप्रैल को लगा था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4. मापी गई थी। भूकंप सोमवार सुबह 10 बजकर छह मिनट पर जमीन से 103 किमी. की गहराई में आया था। इस भूकंप का असर भी भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में महसूस किया गया था। मणिपुर में इसका असर सबसे ज्यादा था। इससे पहले रविवार को म्यांमार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।