रूस;आंद्रेई बेलौसोव रक्षा मंत्रालय की कमान संभालेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Vietnam Defense Deal : भारत का बड़ा सामरिक दांव! वियतनाम को मिली ब्रह्मोस, क्या चीन की बढ़ेगी टेंशन?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- होर्मुज संकट के बहाने रूस पर प्रतिबंध हटाना गलत – मैक्रों का सख्त संदेश
- चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट, 275 अरब डॉलर तक पहुंचा खर्च; आर्थिक वृद्धि लक्ष्य घटाया
- रूस में रेल हादसे से हड़कंप: टैम्बोव में फ्यूल वैगन विस्फोट, 1000 फीट ऊंची आग की लपटें
यूक्रेन के साथ छिड़ी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का तबादला करने जा रहे हैं.68 साल के शोइगु 2012 से रूस के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा संभाल रहे हैं.अब शोइगु को रूस की सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा.राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शोइगु की जगह उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव रक्षा मंत्रालय की कमान संभालेंगे.
यूक्रेन के साथ चल रही जंग में शोइगु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.रूस की सरकार के दस्तावेज़ से मालूम चला है कि राष्ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि शोइगु सुरक्षा परिषद के प्रमुख का महत्वपूर्ण ज़िम्मा संभालें.शोइगु को पुतिन का क़रीबी समझा जाता है और उन्हें बिना किसी सैन्य अनुभव के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा मिला था.



