पाकिस्तान के मुरीदके में पुलिस और टीएलपी कार्यकर्ताओं में झड़प, एक एसएचओ सहित कई प्रदर्शनकारियों की मौत

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मुरीदके में तहरीकलब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सोमवार हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने बताया कि सुबह 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब छह घंटे चली। इस दौरान एक स्टेशन हाउस ऑफिसर शहीद हो गया और कई टीएलपी सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना में काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीकलब्बैक पाकिस्तान ने दावा किया कि पुलिस ने उसके समर्थकों को गोली मारी है। इतना ही रेंजर्स ने बख्तरबंद वाहन से 70 लोगों को कुचल दिया है जिससे कई लोग घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मुरीदके में पुलिस और रेंजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की है। तहरीकलब्बैक पाकिस्तान के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यातीम खाना चौक, चौबुर्जी, आजादी चौक और शाहदरा जैसे प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। पुलिस ने खारियां शहर में जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए गड्ढा खोद दिया है। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सराय आलमगीर में झेलम पुल के पास और चेनाब नदी के वजीराबाद की ओर भी गड्ढे खोदे गए हैं।

टीएलपी के प्रवक्ता ने इससे पहले कहा था किलब्बैक या अक्सा मिलियन मार्चको रोकने के लिए मरियम नवाज की पंजाब सरकार ने अपमानजनक हथकंडे अपनाए हैं। टीएलपी के कार्यकर्ताओं पर जुल्म बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाना पाकिस्तान में अपराध बन गया है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, कीलों वाले डंडों और पेट्रोल बम से हमला किया। इसके बाद गोलियां चलीं। पुलिस ने सीमित कार्रवाई कर भीड़ को तितरबितर किया। इस दौरान करीब 40 सरकारी और निजी वाहनों में आग लगा दी गई। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सोशल मीडिया पर झड़पों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें जली हुई गाड़ियां और धुआं उठता दिख रहा है। इस झड़प के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम सड़कें और हाईवे दोबारा बंद कर दिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।