मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिस्क्स समिट में शामिल होने मंगलवार को रूस पहुंचे। कजान में समिट से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे के गले मिले। मीडिया से चर्चा करते हुए मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र किया। उन्होंने पुतिन के सामने एक बार फिर से शांति की बात दोहराई है।
पीएम ने कहा कि कजान शहर के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध हैं। यहां भारत नया वाणिज्य दूतावास खोल रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान मैं दूसरी बार रूस आया हूं। इस साल जुलाई में मॉस्को में मेरी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई थी। भारत और रूस के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मुझे याद है कि हम जुलाई में मिले थे। तब कई मुद्दों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई थी। आज भी हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। हमने कई बार फोन पर भी बात की। इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- फ्रांस में इटली की पीएम मेलोनी से फिर मिले प्रधानमंत्री मोदी, मेलोडी मूमेंट की भी हुई चर्चा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
लड्डू और ब्रेड नमक से स्वागत
मोदी जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत लड्डू और ब्रेड नमक के साथ किया गया। वे यहां प्रवासी भारतीयों से भी मिले। इसके बाद कजान के होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतीय पोशाक पहने रूसी कलाकारों का डांस भी देखा।



