अमेरिका में नए साल के जश्न में डूबे लोगों पर हमला, भीड़ में वाहन घुसा कर कुचल डाला, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Date:

न्यूयॉर्क। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में नए साल के जश्न पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। अमेरिका में न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर बुधवार को एक वाहन के भीड़ में घुसने से 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। न्यू ऑर्लीन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकी हमला बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे की है। इस वक्त न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट हो रहे थे। शहर की सबसे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के बाद भगदड़ मच गई। कई लोग टक्कर के बाद दूर जा गिरे। इसके बाद उसमें से एक शख्स उतरा। उसने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस फोर्स को भी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को शहर के 5 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मेयर ने बताया आतंकी हमला

न्यू ऑरलियन्स की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने नए साल के दिन हुई इस बड़ी घटना को ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया है। ये हादसा न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर हुआ है। हालांकि एफबीआई ने इसे आतंकवादी घटना नहीं माना है। एफबीआई ने कहा कि वह इस घटना की जांच वैसे ही कर रही है जैसे वे किसी आतंकी घटना के दौरान करते हैं।

नरसंहार करने पर उतारू था ड्राइवर

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर यह नरसंहार करने पर आमादा था और उसने अधिकारियों पर गोलियां भी चलाईं। एफबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है और कहा है कि घटनास्थल पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस पाया गया है। एजेंट इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों को गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।