पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आरोप ,भारतीय एजेंट्स ने की थी शाहिद लतीफ़ और मोहम्मद रियाज़ की हत्या,भारत ने दिया जवाब
पाकिस्तान ने भारत पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या कराने का आरोप लगाया है.

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश सचिव मोहम्मद साइरस ने गुरुवार को कहा कि सियालकोट और रावलकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के पुख़्ता प्रमाण हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने इसे सुपारी देकर हत्या कराने का मामला बताया है.पाकिस्तान के विदेश सचिव ने आरोप लगाया, कि 11 अक्टूबर 2023 को शाहिद लतीफ़ नाम के व्यक्ति की हत्या सियालकोट में एक मस्जिद के बाहर कर दी गई. योगेश कुमार नाम के एक भारतीय एजेंट ने इस हत्या का षडयंत्र रचा, वो किसी तीसरे देश में रह रहा है. उसने मोहम्मद उमेर नाम के एक व्यक्ति को हायर किया.”
शाहिद लतीफ़ को भारत में २०१६ में पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है.जिसमे सात भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान



